Ranchi

Aug 13 2023, 20:17

17अगस्त से 10अक्टूबर तक शहीद सिदो कान्हु के जन्म स्थली से शुरू होगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की होने वाली संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि आज राज्य में अराजकता की स्थिति है। सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बहन बेटियां असुरक्षित हैं। युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है।आदिवासी, दलित, पिछड़ा कोई सुरक्षित नहीं। राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे। 

इसे लेकर भाजपा सदन से सड़क तक राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य को भय,भूख ,भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराने के संकल्प के साथ संकल्प यात्रा के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों, 263प्रखंडों की जनता के बीच संकल्पों को साकार करने के लिए आह्वान करेंगे।

यह संकल्प यात्रा सात चरणों में होगी। सभी चरणों के लिए अलग अलग यात्रा संयोजक एवं टोली बनाई गई है।

इस यात्रा की शुरूआत 17अगस्त को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की जन्मभूमि भोगना डीह से शुभारंभ की जाएगी। प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जनसभा होगी। शिवगादी धाम में पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष 17अगस्त को पहली जनसभा बरहेट में करेंगे। पहला चरण 17 से 20अगस्त तक चलेगा जिसमे बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर ,लिट्टीपाड़ा,पाकुड़ की जनसभा होगी।

 दूसरा चरण 23अगस्त से 27अगस्त तक निर्धारित है जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं। तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक आयोजित है जिसके संयोजक विधायक केदार हाजरा बनाए गए हैं। यात्रा का चौथा चरण 9 से 16 सितंबर तक है जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बनाए गए है। 

पांचवें चरण की यात्रा 18 से 24सितंबर तक आयोजित है जिसके संयोजक विनय लाल हैं। छठ्ठे चरण की यात्रा 26 सितंबर से 01अक्टूबर तक होगी जिसके संयोजक गणेश मिश्र हैं। सातवां और अंतिम चरण 3 अक्टूबर से 10अक्टूबर तक होगी जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा बनाए गए हैं।

Ranchi

Aug 13 2023, 17:59

संकल्प की सिद्धि में तन मन से जुट जाएं कार्यकर्ता: डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आज रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता सहित महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया।

प्रदेश कार्यालय में उन्होंने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात की और डुमरी उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। 

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ वाजपेई का अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

 वाजपेई ने आगामी संकल्प यात्रा से संबंधित बैठक में कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य में परिवर्तन लाने की यात्रा है। यह राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की यात्रा है। पूरी पार्टी प्रदेश को अराजकता इस मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संकल्पित है। हमें संकल्प की सिद्धि को सुनिश्चित करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  

संकल्प यात्रा से गांव गांव घर घर की सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। कहा कि आज हर घर राज्य सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहता है।

Ranchi

Aug 12 2023, 20:48

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंकलुसिव अलाइंस ) की हुई अहम बैठक


 डुमरी विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर हुआ विचार विमर्श

आज 12 अगस्त को I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलाइंस ) की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 यह बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे । इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बेबी देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आई .एन. डी. आई . ए. में शामिल हमारे सहयोगी बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट जाएं। बूथों पर अपनी मजबूत उपस्थिति से हम अपने प्रत्याशी की जीत को पक्की कर सकते है। 

 झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- सह -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और विपक्ष की साजिशों से मतदाताओं को अवगत कराएं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देना है।

Ranchi

Aug 12 2023, 20:03

27 अक्तूबर से रांची में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, पाकिस्तान समेत 10 देश की महिला टीम होंगी शामिल

राजधानी रांची में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। जो राजधानी के मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोट्रफ स्टेडियम में भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक एशियन वीमेन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में 10 देशों की हॉकी टीमें पहली बार रांची में खेलेंगी।

राजधानी रांची में सभी हॉकी प्रमियों को एक महीने बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता देखने का अवसर मिलने वाला है। इस चैंपियनशिप में 10 देशों की हॉकी टीमो में भारत के अलावा संभवत पाकिस्तान , चीन, मलयेशिया , दक्षिण कोरिया, जापान, कजाकिस्तान , हांगकांग और उजबेकिस्तान की टीम शामिल होंगी। 

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि इस खेल के आयोजन का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह को है। रांची में अंतर्राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना काफी सौभाग्य की बात है। यहां खेल का एक अच्छा माहौल है।

 जैसे कि हर किसी को पता है कि झारखंड हॉकी के खिलाड़ियों का गढ़ है और यहां पर हॉकी के कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हुए हैं।

रांची के मोरहाबादी स्तिथ एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को ब्लू टर्फ के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है। जिसको एफआईएच ने कैटेगरी टू का सर्टिफिकेट भी प्रदान कर दिया है। जिसके बाद स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन के बाद झारखण्ड के हॉकी खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।

Ranchi

Aug 12 2023, 19:59

पसमांदा मुस्लिम समाज को विकास से जोड़ेगी भाजपा: बाबूलाल मरांडी

 

भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज विकास से बहुत पिछड़ा है जिसको विकास से जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कटिबद्ध है ।

सबका साथ ,सबका विकास में अंत्योदय भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। मुस्लिम समुदाय में अंतिम पायदान में खड़े पसमांदा समाज को विकास से जोड़ने के लिए बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति नरेंद्र मोदी के तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। उनकी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ही राज्य में भी अल्पसंख्यक समाज खासकर पसमांदा मुसलमानों का विकास कर सकती है

इस बैठक में मौजूद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और हर घर में तिरंगा लगाएं। हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर और उनको पार्टी के विचारधारा से जोड़कर कार्य करेगी।

उक्त बैठक में मोर्चा के प्रभारी सोना खान ,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ,भाजपा के प्रदेश  कार्य समिति सदस्य काजिम के साथ भाजपा के कई लोग एवं जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री शामिल थे।

Ranchi

Aug 12 2023, 19:57

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष: राज्य भर के युवा मतदाताओं एवं भावी मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न थीमों पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम


रांची: शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य भर में युवाओं ने निर्वाचन साक्षरता और जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न जिलों में युवा मतदाताओं तथा भावी मतदाताओं के लिए गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के बैनर तले उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गये।

इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के लिए निर्धारित थीम जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नाटिका, संगीत प्रतियोगिता, चुनाव प्रश्नोत्तरी, मतदाता शपथ, वाद विवाद, स्लोगन लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कुछ शैक्षणिक संस्थानों में छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला, वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोडिंग, मतदान अभिनय जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए।

इन संस्थाओं में अध्ययनरत ऐसे युवा मतदाता जो हाल ही में मतदाता के रूप में पंजीकृत हुए हैं तथा निकट भविष्य के चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे उन्होंने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान का महत्व समझते हुए हर काम छोड़कर मतदान का उपयोग करेंगे, वहीं अपने आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा जिलों के निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी न केवल इन कार्यक्रमों में सहभागिता निभायी बल्कि उन भावी मतदाताओं को भी निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया जो निकट भविष्य में 18 साल की उम्र पूरी करेंगे। 

 राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपील की कि मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले सभी युवा अपना मतदाता पंजीकरण ससमय करवाने हेतु स्वयं तो सजग रहें ही साथ में अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करे।

Ranchi

Aug 12 2023, 14:55

लोकतंत्र के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष रहना बहुत जरूरी है: आभा सिन्हा


 झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने केंद्र सरकार के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और कार्यकाल को विनियमित करने के लिए राज्यसभा में जो विधेयक पेश किया है, उस एतराज जताते हुए कहा कि अगर यह बिल कानून बन गया तो इससे चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा।

लोकतंत्र के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष रहना बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस विधेयक में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पैनल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी, जो देशहित में नहीं है। 

 अगर यह बिल कानून बन गया तो चुनाव आयोग स्वतंत्र न होकर सरकारी चुनाव आयोग में तब्दील हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारत में स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव कराने वाली अंतिम स्वतंत्र संस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे मोदी चुनाव आयोग बनाना चाहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने साफ कहा है कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होगा तो देश में लोकतंत्र कायम नहीं रह सकता। इसलिए, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश, प्रधान मंत्री और विपक्ष के नेता शामिल थे, ताकि संतुलन बना रहे। आभा सिन्हा ने कहा कि अब चुकी मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री, उनके एक मंत्री और विपक्ष के नेता द्वारा की जाएगी। यानी दो लोग सरकार से होंगे और एक विपक्ष से और पूर्ण बहुमत के साथ वे जिसे चाहें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त बना सकेंगे। भारत के संविधान में शक्तियों का पृथक्करण है यानी न्यायपालिका और कार्यपालिका एक-दूसरे की शक्ति नहीं छीन सकतीं, लेकिन अब इस कानून के जरिए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने जो संतुलन बनाया था उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र को बंधक बनाने का कानून है, क्योंकि जब चुनाव आयोग की स्वायत्तता ही नहीं रहेगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?

Ranchi

Aug 12 2023, 13:15

राँची: झारखंड चेंबर के तत्वावधान में दो दिवसीय कॉटेज इंडस्ट्री फेस्ट आज से शुरु


रांची. झारखंड चेंबर के तत्वावधान में दो दिवसीय कॉटेज इंडस्ट्री फेस्ट शनिवार से चेंबर भवन में शुरू हो रहा है. उदघाटन सुबह 11 बजे होगा. फेस्ट में कुटीर उद्योग से जुड़ीं महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. 

झारखंड चेंबर की महिला उद्यमिता उप समिति की चेयरपर्सन आस्था किरण ने कहा कि कई वर्कशॉप भी आयोजित किये जायेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. इसमें सावन मनभावन, मेहंदी प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी आदि कार्यक्रम होंगे़

Ranchi

Aug 12 2023, 13:11

12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त की सुबह छह बजे तक रेलवे की ओर से ओवर हॉलिंग का काम कारण रुट होगा डाइवर्ट


राँची: पिस्कानगड़ी. दक्षिण पूर्व रेलवे के कनीय अनुभाग अभियंता नमो नारायण मीणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त की सुबह छह बजे तक रेलवे की ओर से पिस्का स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या आरटी-09 में ओवर हॉलिंग का काम कराया जायेगा. 

इस कारण रांची-गुमला मार्ग पर उस अवधि तक यातायात बाधित रहेगी. इस दौरान गाड़ियों का आवागमन सतीश चौक से होते हुए मनोहर रेलवे फाटक संख्या आरटी-08 मदर डेयरी रोड से पिस्का होते हुए होगा.

Ranchi

Aug 12 2023, 11:56

अपनी प्राकृतिक संपदा को समेटे झारखंड में है कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आइए जानते है झारखंड के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे

(ममता)

झारखंड :- अगर हमलोग या किसी को भी घूमने का प्लान बनता है तो सब लोग जब छुट्टी या वीकेंड पर अपने दोस्तों, परिवार, पार्टनर या बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं तो अधिकतर हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की वादियों में जाना चाहते हैं या फिर गोवा, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में समुद्र तट घूमने की इच्छा रखते हैं। लेकिन उत्तर व दक्षिण राज्यों के अलावा भी देश के हर राज्य में आपको अच्छे और सुंदर पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। इन राज्यों में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ ही ऐतिहासिक जगहें, धार्मिक स्थल देखने को मिल सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है झारखंड भी कई पर्यटन स्थल ऐसे है जहा हम घूम सकते है। झारखंड अपनी सुंदरता और आकर्षक, घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं और यह राज्‍य झरने, पहाड़, ऐतिहासक मंदिरों से घिरा है।

यहां हम आपको झारखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे है। झारखंड की प्राकृतिकता उसके घने जंगलों, झीलों में नजर आती है। इस बार अगर आप घूमने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो झारखंड आइए।

ये रहे झारखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

झारखंड की राजधानी रांची

झारखंड की राजधानी रांची पर्यटन के लिहाज से शानदार जगह है। रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। यहां आपको टैगोर हिल, हुंडरू फॉल, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय और जनजातीय अनुसंधान संस्थान घूमने के लिए बेस्ट है।

देवघर

राज्य के धार्मिक स्थलों में देवघर प्रमुख हैं। देवघर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक विद्यमान है। ये ज्योतिर्लिंग भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है। बैद्यनाथ धाम की महिला पूरे देश में है। इसके अलावा देवघर में आप नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम आदि घूम सकते हैं।

जमशेदपुर

झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल जमशेदपुर को माना जाता है। इस शहर का नाम 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था। ये शहर में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर में जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क स्थित है।

हजारीबाग

इस राज्य के मशहूर पर्यटन स्थलों में हजारीबाग शहर आता है, जो रांची से 95 किलोमीटर दूर है। हजारीबाग में घने जंगल, राॅक संरचनाएं, झीलें प्राकृतिक सुंदरता का नमूना हैं। अगर आप हजारीबाग जाएं तो कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूम सकते हैं।